भारत चीन विवाद, दिसंबर के आखिर में दोनों देशों के बीच हो सकती है 14वें दौर की बातचीत

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए दिसंबर के दूसरे हिस्से में दोनों देशों के कोर कमांडर-स्तर के बीच 14वें दौर की बातचीत होने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारत के लिए यह उपयुक्त समय है, क्योंकि इससे पहले भारतीय सेना पाकिस्तान पर जीत की 50वीं वर्षगांठ के जश्न जुटी रहेगी। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाली जगहों को लेकर दोनों देशों के बीच इससे पहले 13 दौर की बातचीत हो चुकी है और कुछ मुद्दे सुलझे भी हैं, लेकिन कुछ पर चीन के अड़ियल रवैए की वजह से बात नहीं बन पा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





