भारत

ताकतवर 21 मिग-29 लड़ाकू विमान खरीद सकता है भारत, रूस ने सौंपा प्रस्ताव

jantaserishta.com
21 July 2021 11:10 AM IST
ताकतवर 21 मिग-29 लड़ाकू विमान खरीद सकता है भारत, रूस ने सौंपा प्रस्ताव
x

नई दिल्‍ली. भारत जल्‍द ही रूस से 21 मिग-29 लड़ाकू विमान (MIG-29 Fighter Plane) खरीद सकता है. रूस की फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री टेक्निकल को-ऑपरेशन के प्रवक्‍ता ने मंगलवार को जानकारी दी है कि रूस की ओर से 21 मिग-29 लड़ाकू विमान सप्‍लाई के संबंध में कमर्शियल प्रस्‍ताव भारत को सौंपा जा चुका है.

प्रवक्‍ता ने कहा, 'भारतीय वायुसेना स्‍टाफ को 2021 में 21 मिग-29 लड़ाकू विमान की सप्‍लाई के लिए टेंडर आवेदन मिल चुका है. इसका कमर्शियल ऑफर भी रूस की ओर से दिया जा चुका है. अब इस पर कस्‍टमर यानी भारत को विचार करना है.
पिछले साल इंडियन काउंसिल फॉर डिफेंस पर्चेज ने रूस से 21 मिग-29 लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर प्रस्‍ताव को मंजूरी दी थी. रूस ने भी फरवरी में कहा था कि भारत सरकार इन विमानों को खरीदने की इच्‍छुक है.
यह प्रस्‍ताव मॉस्‍को में चल रहे इंटरनेशनल एयरोस्‍पेस शो में सौंपा गया है. यह शो 25 जुलाई तक चलेगा. भारत रूस से 21 नए मिग-29 विमान खरीदकर अपनी लड़ाकू विमानों की जरूरत को पूरा करना चाहता है. भारतीय वायुसेना के पास मिग-29 विमान की तीन स्‍क्‍वाड्रन हैं.
वहीं रूसी विमान निर्माता ने मंगलवार को अपने नए लड़ाकू विमान का शुरुआती मॉडल पेश किया, जो स्टील्थ (दुश्मन के रडार की नजर में न आने) की क्षमता और अन्य अत्याधुनिक विशेषताओं से युक्त है. मास्को के बाहर झूकोव्स्की में एमएकेएस-2021 इंटरनेशनल एविएशन एंड स्पेस सैलून में प्रदर्शित संभावित युद्धक विमान का निरीक्षण किया.
नया डिजाइन विमान निर्माता सुखोई ने एलटीएस (हल्के रणनीतिक विमान के लिए रूसी संक्षिप्त नाम) कार्यक्रम के तहत बनाया है. निर्माताओं ने कहा कि शुरुआती विमान अपनी पहली उड़ान 2023 में भरने के लिये तैयार है और इसकी आपूर्ति 2026 से शुरू हो सकती है. उन्होंने कहा कि नए डिजाइन को पायलट रहित संस्करण या दो सीटों वाले प्रारूप में बदला जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story