भारत

पन्नू साजिश मामले पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को भारत ने बताया निराधार

jantaserishta.com
30 April 2024 11:00 AM IST
पन्नू साजिश मामले पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को भारत ने बताया निराधार
x
नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में एक मीडिया आउटलेट द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की कथित साजिश से जुड़े गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाए गए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा," यह रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है।" उन्हाेंने कहा, "संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य के बारे में अमेरिकी सरकार द्वारा शेयर की गई सुरक्षा चिंताओं की पड़ताल के लिए भारत सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति की जांच चल रही है। ऐसे में इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां उचित नहीं हैं।"
वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के एक अधिकारी विक्रम यादव ने अमेरिका स्थित अलगाववादी नेता को मारने के लिए किराए की टीम को निर्देश दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story