भारत

वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, एक साथ 77900 तिरंगा फहराया गया

jantaserishta.com
23 April 2022 4:43 PM IST
वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, एक साथ 77900 तिरंगा फहराया गया
x

आरा: बिहार ने 77 हजार 900 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम में 5 मिनट तक झंडा फहराया गया।

बता दें कि पाकिस्तान ने एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहरा कर भारत ने तोड़ दिया।
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अस्सी साल के उम्र में आजादी की लड़ाई लड़ी। वीर कुंवर सिंह ने अपना हाथ गंगा को समर्पित कर दिया। वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं। शाह ने कहा कि आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को विफल सिपाही विद्रोह बताया गया। वीर सावरकर ने इसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा। भारत सरकार वीर कुंवर सिंह की स्मृति में भव्य स्मारक बनाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल को याद कराना जरूरी है। बिहार में जंगलराज को भूल सकते हैं क्या। यही बिहार था जहां सरे राह हत्या होती थी। बिजली नहीं पानी नहीं। जाति के नाम पर भेदभाव। कोई योजना नहीं। नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने बिहार को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने का काम किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story