भारत

दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली, सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी मुख्यमंत्री का संदेश

jantaserishta.com
31 March 2024 10:27 AM IST
दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली, सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी मुख्यमंत्री का संदेश
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से भेजे गए सीएम का संदेश पढ़ेंगी।
शराब निति मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की सम्भावना है।
इसके आलावा, कई अन्य प्रमुख नेता भी रहेंगे, जिनमें तिरुचि शिवा (डीएमके), डेरेक ओ'ब्रायन (टीएमसी), तेजस्वी यादव (आरजेडी), सीताराम येचुरी (सीपीआई-एम), डी. राजा (सीपीआई), फारूक अब्दुल्ला, दीपांकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल), चंपई सोरेन (जेएमएम), कल्पना सोरेन (जेएमएम), और आदित्य ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) शामिल हैं। विपक्ष ने कहा है कि यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story