भारत

9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत: मल्लिकार्जुन खड़गे

jantaserishta.com
26 May 2023 5:06 PM IST
9 साल में नौकरियां छीनकर विश्वगुरु बना भारत: मल्लिकार्जुन खड़गे
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राज में भारत रोजगार छीनने में 'विश्वगुरु' बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बीते 9 सालों केंद्री की मोदी सरकार करोड़ों युवाओं का रोजगार छीनने में 'विश्वगुरु' बन गई है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में युवाओं को रोजगार प्रदान करने में सरकार की विफलता को उजागर किया गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या सरकार ने देश के 18 करोड़ युवाओं को नौकरी दी?
वीडियो में यह भी कहा गया है कि केवल 40 प्रतिशत युवा नौकरी की तलाश में हैं, जबकि 60 प्रतिशत युवा दूसरों की आय पर निर्भर हैं। बेरोजगारी की दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है और 20 से 24 आयु वर्ग के 63 प्रतिशत भारतीय बेरोजगार हैं।
यह भी बताया गया है कि सीएमआईई के सर्वेक्षण के अनुसार, इस साल अप्रैल में बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपने वीडियो में आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों में बेरोजगारी दोगुनी हो गई है और नौकरियां छीनने में भारत 'विश्वगुरु' बन गया है। देश पिछले नौ सालों से भुगत रहा है।
इससे पहले दिन में कांग्रेस ने पिछले 9 सालों में सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए '9 साल, 9 सवाल' शीर्षक से एक पुस्तिका भी लॉन्च की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नौ सवाल पूछे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story