कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में भारत बना नंबर 1, अमेरिका भी हुआ पीछे

नई दिल्ली:- एक समय भारत में टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त थी, लेकिन 21 जून से टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है और अब इसका असर भी देखने को मिला है। दरअसल, भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश बन गया है। वैश्विक टीकाकरण के चार्ट में भारत सबसे ऊपर आ गया है। भारत ने ब्रिटेन और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून सुबह 8 बजे तक भारत में वैक्सीन की कुल 32.36 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
India administers 32,36,63,297 doses of #COVID vaccines and overtakes the USA: Ministry of Health pic.twitter.com/3Bz20h6eUm
— ANI (@ANI) June 28, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





