भारत

वैश्विक भुखमरी सूचकांक में 101वें नंबर पर फिसला भारत, बांग्लादेश-पाक और नेपाल भी हैं आगे

jantaserishta.com
15 Oct 2021 1:38 PM IST
वैश्विक भुखमरी सूचकांक में 101वें नंबर पर फिसला भारत, बांग्लादेश-पाक और नेपाल भी हैं आगे
x

नई दिल्ली. Global Hunger Index-2021: भारत 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2021 (Global Hunger Index-2021) में फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है. इस मामले में वह अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है. पिछले साल यानी 2020 में भारत 94वें नंबर पर था. भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाली वैश्विक भुखमरी सूचकांक की वेबसाइट ने बीते गुरुवार को साल 2021 की GHI की लिस्ट जारी की है. भारत इस साल 7 पायदान और खिसक गया है.

भारत की स्थिति को बताया चिंताजनक
इस साल चीन, ब्राजील और कुवैत सहित अठारह देशों ने पांच से कम के जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. सहायता कार्यों से जुड़ी आयरलैंड की एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी का संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई रिपोर्ट में भारत में भूख के स्तर को 'चिंताजनक' बताया गया है.
भारत का जीएचआई स्कोर भी गिरा
वर्ष 2020 में भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर था. अब 116 देशों में यह 101वें स्थान पर आ गया है. भारत का जीएचआई स्कोर भी गिर गया है. यह साल 2000 में 38.8 था, जो 2012 और 2021 के बीच 28.8 - 27.5 के बीच रहा.
इस आधार पर तय किया जाता है जीएचआई
हर साल देशों के GHI स्कोर को 4 संकेतकों के आधार पर तय किया जाता है. इनमें अल्पपोषण, कुपोषण, बच्चों की वृद्धि दर और बाल मृत्यु दर शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश जैसे नेपाल (76), बांग्लादेश (76), म्यांमार (71) और पाकिस्तान (92) भी भुखमरी को लेकर चिंताजनक स्थिति में हैं, लेकिन भारत की तुलना में ये देश बेहतर स्थिति में हैं.
भारत की पिछले 5 सालों की स्थिति
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति चिंताजनक ही रही है. लेकिन इस साल भुखमरी का संकट और ज्यादा बढ़ गया है.
साल भारत का स्थान
2015 93वां
2016 97वां
2017 100वां
2018 103वां
2019 102वां
2019 94वां
2019 101वां


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story