भारत
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी
jantaserishta.com
17 April 2024 12:00 PM IST

x
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए और लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोला। इस मौके पर इंडिया गठबंधन की ओर से एक वीडियो सॉन्ग भी जारी किया गया। इस सॉन्ग में 2017 से लेकर अब तक अखिलेश यादव और राहुल गांधी के एक साथ वीडियो और फोटो शामिल हैं।
इसके अलावा गाजियाबाद के प्रत्याशी समेत अन्य दो और प्रत्याशियों ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मंच पर फोटो खिंचवाई। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कई सवालों के जवाब भी दिए जिनमें राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी। अगर पार्टी कहती है तो वह चुनाव लड़ सकते हैं।
संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के बाद गाजियाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉली शर्मा, बागपत के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और बुलंदशहर के प्रत्याशी कमलेश वाल्मीकि ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मंच पर फोटोग्राफ खिंचवाए।
गाजियाबाद की प्रत्याशी डॉली शर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और गठबंधन से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव जरूर आएगा क्योंकि गाजियाबाद में भाजपा की सरकार ने बिल्कुल भी विकास नहीं किया, लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
Tagsइंडिया गठबंधनइंडिया गठबंधन गानाराहुल गांधीअखिलेश यादवIndia allianceIndia alliance songRahul GandhiAkhilesh Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





