भारत

पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की जीत होगी: सुरेंद्र राजपूत

jantaserishta.com
8 Dec 2025 4:43 PM IST
पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की जीत होगी: सुरेंद्र राजपूत
x
लखनऊ: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि वहां पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से वोटों की चोरी की। चुनाव आयोग को अपने इशारे पर चलाया। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में सभी ने देख लिया है। बंगाल में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है। बंगाल में भारी बहुमत से इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। हम लोग वंदे मातरम गाने वाले लोग हैं। वंदे मातरम के नाम पर वोट लेने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जय हिंद का नारा रोकने का काम किया। भाजपा के अब कुछ कहने से सबकुछ सच नहीं होता है। भाजपा हमेशा से विरोधी रही है।
गोवा में नाइटक्लब में आग लगने की घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जितनी निंदा की जाए कम है। नाइटक्लब के पास फायर एनओसी नहीं था। गोवा में भाजपा की डबल या ट्रिपल-इंजन सरकार सत्ता में है। क्या सरकार लोगों को मरने का लाइसेंस देती है या बचाने का। फायर सेफ्टी जब नहीं था तो क्लब कैसे संचालित हो रहा था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नरसंहार के पीछे सरकार की लापरवाही है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया। परिजनों को कम से कम 2 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में इस तरह की घटना हो रही है और सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story