भारत

भारत कोरोना टीकाकरण अभियान में अन्य देशों से आगे, जाने दूसरे देशों का हाल

Rani Sahu
6 Aug 2021 6:19 PM GMT
भारत कोरोना टीकाकरण अभियान में अन्य देशों से आगे, जाने दूसरे देशों का हाल
x
भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया, इस अभियान को करीब 7 महिने पूरे हो गए हैं।

भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया, इस अभियान को करीब 7 महिने पूरे हो गए हैं। भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 40 करोड़ से 50 करोड़ डोज लगने में केवल 20 दिन ही लगे यानी इन 20 दिनों में 10 करोड़ डोज लगाई गई। कोरोना वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लगने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके खुशी जताई है। भारत टीकाकरण अभियान से 50 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाने के आंकड़े को पार कर लिया, जो भारत की आबादी के क़रीब 45 फीसद है। जिसके साथ ही भारत वैक्सीन लगाने की रेस में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। अब तक भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। फिलहाल भारत में एक दिन में लगभग 35 से 40 लाख लोगों को टीके लगाए जा रहे है।

सरकार ने मई 2021 में कहा था कि जुलाई के अंत तक 50 करोड़ लोगों को टीके लगा दिए जाएंगे। 1 जनवरी से अब तक केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के कुल 50 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके है।
विश्व भर में प्रतिशत और जनसंख्या के अनुसार के आंकड़े-
भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके है। भारत के पड़ोसी देश भूटान ने अपने 90 फीसद लोगों को सिर्फ 7 दिनों में ही कोरोना की दोनों टीके लगा दिए है। भूटान की कुल आबादी लगभग 8 लाख है।


Next Story