भारत

'उल्टी गिनती शुरू'...निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर मिली धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Nov 2024 9:11 AM IST
उल्टी गिनती शुरू...निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर मिली धमकी, मचा हड़कंप
x
फाइल फोटो
लिखा- उड़ा देंगे.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से सांसद पप्पू यादव इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल पप्पू यादव ने कुछ दिनों पहले पुलिस के पास शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अब एक बार फिर सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इस बार धमकी देने वाले ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर उनके आवास को उड़ा दिया जाएगा।
सांसद कार्यालय से जारी एक पत्र के हवाले से बताया गया है कि धमकी देने वाले ने इस बार अर्जुन भवन को उड़ाने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेस विश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले ने अपने को सुपौल जिले का वासी बताया है। पुलिस अनभिज्ञ है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले खत में लिखा है, 'मेरा मित्र लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से बार-बार तुमको फोन करता है, लेकिन तुम फोन नहीं उठाते। तुम्हारी उल्टी गिनती चालू हो गई है। तुम्हारे पूर्णिया आवास अर्जुन भवन को 15 दिनों में उड़ा देंगे। तुमको अगर हमसे संपर्क करना है तो चिट्ठी में मेरा नंबर लिखा है। उस पर संपर्क करो।'
बताया जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव को यह खत कुंदन कुमार नाम से भेजी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई दो टके का गुंडा है। इसके बाद पप्पू यादव ने दावा किया था कि उन्हें व्हाट्सऐप कॉल कर धमकी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story