
x
45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं।
गुरुग्राम: गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक आने के बाद राकेश दौलताबाद को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं।
बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला, स्तब्ध हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परमपुरुष उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को उनके अभाव को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे"।
राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल कांडा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, "बादशाहपुर से विधायक और सदन में मेरे साथी श्री राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।"
Tagsबादशाहपुरनिर्दलीय विधायकराकेश दौलताबादराकेश दौलताबाद मौतहार्टअटैकBadshahpurIndependent MLARakesh DaulatabadRakesh Daulatabad deathheart attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





