भारत
गधे पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी
jantaserishta.com
3 May 2024 6:04 PM IST

x
अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है.
गोपालगंज: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम दलों के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया जा रहा है। इसी बीच गोपालगंज से अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है, जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी गधा पर सवार होकर जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे।
दरअसल, गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र बैठा नामांकन भरने गधे पर सवार होकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। बैठा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद नेता अगले पांच सालों तक जनता को मूर्ख और बेवकूफ बनाते रहते हैं। गोपालगंज के किसी नेता ने 30-40 सालों में किसी तरह का विकास नहीं किया है, बल्कि अपने घरों का ही विकास किया है। जनता को गधा बनाने का काम किया है। वह जनता को जागरूक करने के लिए गधे पर बैठकर नामांकन जमा करने पहुंचे हैं।
उन्होंने बतौर निर्दलीय नामांकन का पर्चा भरा है। कुचायकोट प्रखंड के शामपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र बैठा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे हैं। नामांकन पर्चा भरने के बाद बैठा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार भी गधा से ही करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





