भारत

स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को किया संबोधित, बनाया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
15 Aug 2026 8:03 AM IST
स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को किया संबोधित, बनाया रिकॉर्ड
x
पहली बार 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया और लगातार 13वीं बार इसकी प्राचीर से देश को संबोधित किया, जो गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में एक नया रिकॉर्ड है।
प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण दिया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से वे इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। यह उनका लगातार 13वां भाषण है, जिससे वे लाल किले से लगातार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने वाले सबसे सफल गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इस साल के समारोह में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का खास तौर पर जश्न मनाया जा रहा है। साथ ही, 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में भारत के युवाओं की ऊर्जा, उम्मीदों और योगदान को भी उजागर किया गया।
प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और देश की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन के बारे में बताया। इस साल के समारोह की एक खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर पहली बार बड़ी संख्या में लोग एक साथ 'वंदे मातरम' गाए। राष्ट्रीय गीत को एनसीसी कैडेट और 'माई भारत' के वॉलंटियर्स गाए।
समारोह में 'युवा शक्ति' पर खास जोर दिया गया, जो देश के विकास को आगे बढ़ाने और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने में भारत की युवा आबादी की भूमिका को दिखा रहा है। इस तरह, 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 'वंदे मातरम' की ऐतिहासिक विरासत को युवा शक्ति पर नए सिरे से ध्यान देने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के दीर्घकालिक विजन के साथ जुड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story