भारत

स्वतंत्रता दिवस समारोह: चक्कर खाकर गिर पड़े स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Aug 2023 2:07 PM IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह: चक्कर खाकर गिर पड़े स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी मंच पर ही गिर पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने परेड में पहले मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वो मंच पर ही चक्कर खाकर गिर पड़े। जिसके बाद इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया है कि शुगर लेवल बढ़ जाने से मंत्री बेहोश होकर गिर पड़े।
जिला अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का शुगर लेवल बढ़ जाने से उन्हें चक्कर आया जिसके बाद वो मंच पर गिर गए थे। इलाज के बाद वे खुद चलकर अस्पताल से बाहर गए और बोले- मैं एकदम स्वस्थ हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे, जिससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक जाने और हॉर्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और वो गिर पड़े। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए थे। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी और एसपी ने उन्हें संभाला और आनन फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story