भारत

स्वतंत्रता दिवस समारोह: वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने की पुष्प वर्षा, VIDEO

jantaserishta.com
15 Aug 2023 11:24 AM IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह: वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने की पुष्प वर्षा, VIDEO
x
नई दिल्ली: लाल किला पर आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा की। यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद लोगों पर पुष्प वर्षा करने के लिए उन्नत व हल्के मार्क-थ्री ध्रुव हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किला पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दल में थल सेना, वायु सेना, दिल्ली पुलिस और नौसेना से अधिकारी व कर्मी शामिल थे। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद, प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़े जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुख ने किया।
पीएम ने तिरंगा फहराया और फिर उन्हें 'राष्ट्रीय सलामी' दी गई। सेना का बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 20 अन्य रैंक शामिल थे, ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'राष्ट्रीय सलामी' प्रस्तुत करने के दौरान राष्ट्रगान बजाया। इस दौरान लालकिला की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे प्रिय परिवारजनों, यह मेरा अखंड, अटूट और एकनिष्ठ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के सौ साल मनाएगा तब मेरा देश विकसित भारत बनकर रहेगा। यह मैं देश के संसाधन, सामर्थ्य और युवाशक्ति की जनसंख्या को देखते हुए कह रहा हूं।"
प्रधानमंत्री ने जलवायु के विषय पर कहा, "जलवायु परिवर्तन से जूझ रही दुनिया को हमने 'लाइफ मिशन' के जरिए रास्ता दिखाया है। हमने बायोडाइवर्सिटी को देखते हुए बिग कैट अलायंस बनाया। हमने योग और आयुष के द्वारा विश्व कल्याण और वैश्विक स्वास्थ्य पर बल दिया है। दुनिया हमारे 'वन सन, वन वर्ल्ड और वन ग्रीन' के दर्शन से जुड़ रही है।"
स्वास्थ्य पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "स्वास्थ्य के समावेशी विकास के लिए हमारी अप्रोच 'वन अर्थ, वन हेल्थ' की है। जी20 के लिए भी हम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' के मंत्र को लेकर चल रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story