भारत

भगवान श्री राम पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
21 Aug 2023 9:04 AM IST
भगवान श्री राम पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
x
फेसबुक पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी.
बरेली: यूपी के बरेली में भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है. आरोपी ने फेसबुक पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी. जैसे ही वीडियो लोगों के संज्ञान में आया, माहौल गरमा गया. हिंदू जागरण मंच के ओर से आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर शिकायती पत्र दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.
मामला बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र का है. जहां एक युवक ने भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया. जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के ओर से आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर शिकायती पत्र दिया गया. पुलिस ने फौरन मामले का संज्ञान लिया और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक का नाम रेहान अंसारी है. वह मुड़िया अहमदनगर इलाके का रहने वाला है. उसके वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया. मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो जल्द ही रेहान पकड़ में आ गया. फिलहाल, बरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story