भारत
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता, ढाबा संचालक साथियों के साथ टूट पड़ा
jantaserishta.com
27 May 2024 4:03 PM IST

x
वर्दी भी फाड़ दी गई.
मेरठ: यूपी के मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक ढाबे के सामने जाम को हटाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई. इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई. फिलहाल, आरोपी ढाबा संचालक और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हंगामे के चलते हाइवे पर भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम लग गया. सूचना पर पहुंची फोर्स ने जाम खुलवाया और मामले को शांत कराया. फिलहाल, इस मामले में ढाबा संचालक सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच-पड़ताल की जा रही है.
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां रविवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित खड़ौली के पास सड़क पर खड़े वाहनों को हटा रहे थे, क्योंकि उनकी वजह से वहां पर जाम लगा हुआ था. इसी दौरान एक ढाबे के सामने वाहनों को खड़ा देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनको हटाने मौके पर पहुंचे. इसी को लेकर ढाबा मालिक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई.
आरोप है कि इसके बाद ढाबा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट की. साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी, जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसपर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दी और फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके से ही 6 लोगों को हिरासत में ले लिया.
घटना के बाबत मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि रविवार रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर जाम की सूचना मिली थी, जिसपर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे. वे जाम को खुलवा रहे थे तभी एक ढाबे के संचालक और उसके साथियों द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई है. इसमें दो पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फटी है. मुकदमा दर्ज किया गया है और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





