भारत

कचौड़ी वाले से अभद्रता: प्याज नहीं मिलने पर भड़की लड़की, रेहड़ी पर मारी लात, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Nov 2021 3:31 PM IST
कचौड़ी वाले से अभद्रता: प्याज नहीं मिलने पर भड़की लड़की, रेहड़ी पर मारी लात, देखें वीडियो
x

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को पार्क में कचौड़ी बेचने वाले से बहस करते देखा जा सकता है. वीडियो में लड़की को कचौड़ी खाते वक्त दुकानदार के साथ बहस करते और फिर उसकी साइकिल पर लात मारकर सारा सामान गिराते देखा जा सकता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर लड़की को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स दुकानदार का समर्थन करते दिख रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लड़की को दुकानदार के साथ प्याज की मांग करते देखा जा सकता है. जब दुकानदार कहता है कि प्याज खत्म होने के कारण वह नहीं दे सकता है तो वह उस पर भड़क जाती है. इसके साथ ही वह दुकानदार के साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल कर बहस करती दिख रही है.
इसके अलावा पार्क में मौजूद लोग जब लड़की को शांत कराने वहां जाते हैं तो वह उनके साथ भी बदतमीजी से बात करती है. इस दौरान लोग कहते हैं कि दुकानदार के पैसे दे देने चाहिए, किसी गरीब के पैसे नहीं मारने चाहिए. ऐसे में लड़की अपना आपा खो बैठती है और दुकानदार की साइकिल पर लात मार देती है. जिससे साइकिल पर दुकानदार का सारा सामान जमीन पर गिरकर खराब हो जाता है.
लड़की यहीं नहीं रुकती, वह वीडियो बना रहे शख्स से भी भिड़ती दिखती है और जब दुकानदार अपने नुकसान की भरपाई की बात करता है तो उसे दो थप्पड़ भी मार देती है. वहीं आसपास खड़े लोग उससे कहते हैं कि वह अपने लड़की होना का फायदा उठा रही है, जिस पर भी वह नहीं रुकती और अपना हंगामा जारी रखती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story