भारत

बीजेपी प्रत्याशी के साथ नुक्कड़ सभा के दौरान अभद्रता, युवकों ने कहे अपशब्द

jantaserishta.com
13 Feb 2022 7:03 AM IST
बीजेपी प्रत्याशी के साथ नुक्कड़ सभा के दौरान अभद्रता, युवकों ने कहे अपशब्द
x
पढ़े पूरी खबर

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट सबसे वीआईपी सीटों में से है. लेकिन इसी सीट पर केंद्रीय कानून राज्यमंत्री और करहल से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के साथ नुक्कड़ सभा के दौरान अभद्रता का वीडियो सामने आया है. नुक्कड़ सभा के दौरान कुछ युवक हल्ला मचाने लगे. इस दौरान जुबानी जंग गाली गलौज तक पहुंच गई. जो युवक मंत्री का विरोध कर रहे थे उन्होंने गालियां दीं. हालांकि इसके जवाब में मंत्री ने किसी भी तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया.

जानकारी के मुताबिक घटना करहल विधानसभा क्षेत्र में मीठेपुर के पास कुम्हेरी गांव में जनसभा के दौरान की है. घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है. लेकिन शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि जिन युवकों ने मंत्री के साथ गाली गलौज की वह कथित तौर पर सपा से जुड़े हुए थे. वीडियो में सुना जा रहा है कि गाड़ियों को हटाने को लेकर बहस हो रही थी, जिस पर मंत्री मंच से कह रहे थे कि खड़ी रहने दो. इतने में ही युवक ने गाली देना शुरू कर दिया.
करहल विधानसभा में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा. करहल सीट से ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लड़ रहे हैं. वहीं, बीजेपी ने यहां से केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है. वह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं. अमर उजाला की खबर के मुताबिक करहल में जनसंपर्क के लिए निकले एसपी सिंह बघेल की गाड़ी को सपा समर्थकों ने दोपहर में रोकने की कोशिश की. इस दौरान सपा का झंडा लहराते हुए सपा के समर्थन में नारेबाजी भी की. घटना नगला कुरियन गांव के पास हुई. यहां बड़ी संख्या में सपा समर्थक जुटे हुए थे. सपा समर्थक सड़क पर आ गए और उन्होंने मंत्री की गाड़ी को रोकने की कोशिश की. बीजेपी की ओर से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस इस मामले में युवकों की तलाश कर रही है. बता दें कि करहल सपा के गढ़ वाली सीट है. सपा से शोभाराम सिंह यादव यहां से 2017 में विधायक चुने गए थे. 104,221 वोट शोभाराम को मिले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story