भारत

IND vs PAK T20 WC: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

Shantanu Roy
15 Feb 2026 6:37 PM IST
IND vs PAK T20 WC: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला
x
टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ
New Delhi. नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने आज टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहता है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक की वापसी हो सकती है, जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हो सकते हैं.


दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.
Next Story