भारत

डेंगू का बढ़ रहा खतरा

jantaserishta.com
22 Aug 2023 10:19 AM IST
डेंगू का बढ़ रहा खतरा
x
मॉनिटरिंग की जा रही है।
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है। मामले की लखनऊ से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। एक टीम लखनऊ से और एक टीम मेरठ से नोएडा भेजी गई है।
इसके साथ ही साथ मलेरिया के मरीजों की रफ्तार भी तेज हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। सोमवार को जिले में 5 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग जिले में हालात को नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। जिले में किस स्तर की तैयारियां की गई हैं इसको परखने के लिए लखनऊ से डॉक्टर शिवानी और मेरठ से डॉक्टर विजय के नेतृत्व में टीम सोमवार को नोएडा पहुंच चुकी है।
आज ये टीमें जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डेंगू के सभी हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का जायजा लेगी और उसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। दोनों टीमें जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story