
x
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारिश के मौसम में जिले में डेंगू पैर पसारने लगा हैं। मंगलवार को पाँच नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन ने भी जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार कराया है। हर बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। साथ ही दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
जिला अस्पताल डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. अनिल ने बताया कि डेंगू वार्ड में पाँच मरीज भर्ती हैं, जबकि दो डेंगू मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जो मरीज वार्ड में भर्ती हैं, उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन दिनों मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा। ऐसे में लोगों को डेंगू से बचाव करना बेहद जरूरी है।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया है कि जिन इलाकों में डेंगू मरीज मिल रहे हैं। वहां पर टीम द्वारा दौ सौ घरों का सर्वे किया जा रहा है।साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि हर तरीके से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोशिशें की जा रही हैं कि कहीं पर भी पानी का जमाव न हो सके। लोगों को सूचना दी जा रही है कि घरों में पानी किसी भी जगह पर एक-दो दिन इकट्ठा न होने दिया जाए। अगर कहीं पर मच्छर और मक्खी की समस्या बहुत ज्यादा है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए।
Tagsसहारनपुरडेंगूडेंगू खतराडेंगू मरीजसहारनपुर न्यूज़Saharanpurdenguedengue dangerdengue patientsSaharanpur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





