कोरोना काल में बढ़ी संपत्ति: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के नाम का हुआ खुलासा, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर पहुंचे

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के दौरान कई उद्योगपतियों ने आपदा को अवसर में बदलने की ठान ली थी. जिसके चलते कई कारोबारियों की संपत्ति में जमकर इजाफा हुआ. उन्हीं में एक नाम झोंग शानशान का भी शामिल है. शानशान की संपत्ति में इस साल खूब इजाफा हुआ है. उनकी नेटवर्थ इस साल 70.9 अरब डॉलर से बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई. शानशान की संपत्ति में हुए इजाफे से वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. झोंग शानशान अब न केवल एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं, बल्कि उन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में चीन के सबसे रईस शख्स अलीबाबा के जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





