भारत

बरतें सावधानी! कोरोना का बढ़ा खतरा, फिर पैर पसारने लगा वायरस

jantaserishta.com
28 May 2025 2:16 PM IST
बरतें सावधानी! कोरोना का बढ़ा खतरा, फिर पैर पसारने लगा वायरस
x
जानें पूरा अपडेट.
पटना: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. इसी बीच बिहार में भी 7 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस संबंध में एक न्यूज एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि एम्स पटना के एक डॉक्टर- नर्स समेत 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल सभी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं, इनसे संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
भारत में पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के 752 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 1000 से अधिक हो गई है. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
केरल में 335 नए संक्रमण के मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामले 430 हो गए, जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमशः 153 और 99 नए मामले सामने आए हैं. सोमवार यानि कि 26 मई की सुबह सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र और दिल्ली में सक्रिय कोविड-19 मामले अब क्रमशः 209 और 104 हैं.
गुजरात में 83 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 15 और पश्चिम बंगाल में 12 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मामलों में उछाल को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है और अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास कोविड-19 मामलों का विवरण है. हमारे अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं. हमने एक एडवाइजरी भी जारी की है. आपको बता दें कि कई शहरों में नए कोविड-19 संक्रमणों में वृद्धि के बीच देश में दो नए वेरिएंट - NB.1.8.1 और LF.7 के मामले सामने आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story