
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मऊ: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में तनातनी बढ़ती जा रही है। ओपी राजभर लगातार अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को राजभर ने बिना नाम लिये अखिलेश को निशाने पर लिया। राजभर ने कहा कि एसी कमरों से राजनीति करने वाली पार्टियों का हश्र बसपा और कांग्रेस जैसा ही होगा। राजभर ने मऊ में अपनी पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसी बैठक से पहले वह मीडिया से बात कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





