भारत के मिसाइल जखीरे में और इजाफा, सुखोई लड़ाकू विमान से एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम' का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

फाइल फोटो
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बार फिर इतिहास रचा है. भारत ने शुक्रवार को एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल को DRDO द्वारा बनाया गया है. इसका परीक्षण सुखोई-30 फाइटर एयरक्राफ्ट से किया गया है.
भारत में बनाई गई ये ऐसी पहली मिसाइल है, जो किसी भी ऊंचाई से दागी जा सकती है. ये मिसाइल किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़ सकती है. साथ ही अपनी रडार में लाकर ये मिसाइल नष्ट कर सकती है.
अभी ये मिसाइल डेवलेपमेंट ट्रायल में जारी है. लेकिन इन ट्रायल के पूरा होने के बाद जल्द ही इन्हें सुखोई और स्वदेशी विमान तेजस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मौके पर DRDO को बधाई दी.
आपको बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में DRDO ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो (SMART) का सफल परीक्षण किया था. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने इसका ओडिशा के तटीय इलाके में इसका परीक्षण किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





