भारत

आयकर की टीम रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों की ले रही तलाशी, सीआरपीएफ भी तैनात

jantaserishta.com
6 Dec 2022 11:01 AM IST
आयकर की टीम रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों की ले रही तलाशी, सीआरपीएफ भी तैनात
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर वामसीराम बिल्डर्स के परिसरों की तलाशी ली। आयकर विभाग के अधिकारी हैदराबाद और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और नेल्लोर में एक साथ तलाशी ले रहे हैं। आयकर अधिकारियों की लगभग 20 टीमों ने मंगलवार तड़के कंपनी के अधिकारियों के घरों और कार्यालयों में तलाशी शुरू की।
हैदराबाद में जुबली हिल्स में कंपनी के शीर्ष कार्यकारी के कार्यालयों में तलाशी ली जा रही है।
कथित कर चोरी की शिकायतों के बाद अधिकारी रिकॉर्ड की जांच कर रहे थे। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को भी तैनात किया गया था।
तलाशी पूरे दिन जारी रहने की संभावना है और यह बुधवार तक भी जारी रह सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story