भारत

कांग्रेस को इनकम टैक्स ने भेजा दो और नोटिस, पार्टी का दावा

jantaserishta.com
30 March 2024 1:30 PM IST
कांग्रेस को इनकम टैक्स ने भेजा दो और नोटिस, पार्टी का दावा
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तीसरी रैली रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है. इस बीच विपक्षी गठबंधन दलों के कुछ नेता जेल भेज दिए गए हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आए दिन इनकम टैक्स नोटिस भेज रहा है. पार्टी के बैंक अकाउंट को कथित रूप से फ्रीज कर दिया गया है. अब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी तीन मनसूबों पर काम कर रही हैं और वो हैं "पार्टी के लिए चंदा, व्यापारियों को डंडा और ईडी का फंदा."
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "कल की रैली व्यक्ति केंद्रित रैली नहीं है. यह INDIA गठबंधन की रैली है. यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है. पहली रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में हुई और दूसरी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है."
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग नहीं हुआ है लेकिन जयराम रमेश ने बताया कि कल की रैली में तमाम लोग पहुंचेंगे. टीएमसी भी रैली में आएगी. जयराम रमेश ने बताया कि रैली का थीम "लोकतंत्र बचाओ" रखा गया है.
जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के खिलाफ "टैक्स टेररिज्म" किया जा रहा है. खासतौर से कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया गया है. उन्होंने बताया कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कांग्रेस को आईटी से चार नोटिस मिले थे लेकिन कल रात को दो और नोटिस भेजे गए. उन्होंने कहा कि अभी तक तो केसरी जी के जमाने तक के नोटिस आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story