भारत

तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, देखें बवाल का वीडियो

jantaserishta.com
26 May 2023 11:38 AM IST
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, देखें बवाल का वीडियो
x
चेन्नई (आईएएनएस)| इनकम टैक्स विभाग पूरे तमिलनाडु में 40 अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापे मार रहा है। ये ठिखाने राज्य के उत्पाद, बिजली और मद्य निषेध मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े हुए हैं। छापेमारी चेन्नई, करूर और कोयंबटूर में की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (टासमैक) कथित तौर पर शराब की बोतल स्टोर करने के लिए प्रति बोतल 10-20 रुपये चार्ज करता है। राज्य भर से एकत्रित धन सेंथिल बालाजी के खजाने में चला जाता है। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में जहरीली शराब से मौतों के मद्देनजर सेंथिल बालाजी के इस्तीफे की मांग की थी।
उन्होंने यह भी अपील की थी कि उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सेंथिल बालाजी के खिलाफ जांच फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। आयकर अधिकारियों ने पिछले महीने जी-स्क्वायर रियल एस्टेट फर्म पर भी छापा मारा था, जो कथित तौर पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के परिवार से जुड़ा हुआ है। ईडी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बिजली उत्पादन और वितरण उपक्रम तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (टीएएनजीईडीसीओ) में कथित घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story