इस पार्टी के सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, देखें VIDEO

हापुड़/नोएडा. बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर (BSP MP Malook Nagar) के हापुड़ स्थित मिल्क प्लांट और नोएडा के सेक्टर-55 स्थित आवास पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स (Income Tax Raid) की टीम ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की दो टीमों ने एक साथ हापुड़ और नोएडा में छापेमारी कर कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं.
बिजनौर से बसपा सांसद मलूक सिंह नागर के हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपला स्थित दूध प्लांट और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. फिलहाल प्लांट और आवास को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है. दोनों स्थानों पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. फिलहाल अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि छापेमारी किस सिलसिले में की जा रही है.
बताया जा रहा है कि मलूक नागर के रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि सांसद मलूक नागर बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबियों में से एक हैं.
#बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नगर के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी। हापुड़, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में कार्रवाई जारी है। pic.twitter.com/bnPq0LRUDZ
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) October 28, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





