भारत

मैनकाइंड फार्मा पर आयकर विभाग का छापा

jantaserishta.com
11 May 2023 1:08 PM IST
मैनकाइंड फार्मा पर आयकर विभाग का छापा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आयकर विभाग गुरुवार को मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रहा है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, हां, आयकर विभाग की टीमें टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में मैनकाइंड फार्मा के दफ्तरों की तलाशी ले रही हैं।
आयकर विभाग के एक सूत्र ने कहा कि आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है और कंपनी के कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी कर रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी कोई डिटेल जानकारी नहीं दी है। मैनकाइंड फार्मा विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों में फार्मास्यूटिकल फॉमूर्लेशन के विकास, निर्माण और विपणन में लगी हुई है। इसके पास स्वास्थ्य संबंधी कई उपभोक्ता उत्पाद भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story