भारत

बिल्डर की कोठी पर इनकम टैक्स की दबिश, अफसरों ने परिवार के लोगों को घर में किया बंद

jantaserishta.com
2 March 2022 3:51 PM IST
बिल्डर की कोठी पर इनकम टैक्स की दबिश, अफसरों ने परिवार के लोगों को घर में किया बंद
x
करीब तीन थानों के 40 पुलिसकर्मियों को इस कोठी के आसपास तैनात किया गया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड स्थित आइआरएस सोसायटी में बिल्डर के घर बुधवार सुबह से आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है. सुबह 10 बजे से आयकर विभाग की टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों को घर में बंद कर दिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है. कोठी में काम करने पहुंची घरेलू सहायिका को भी वापस भेज दिया गया. करीब तीन थानों के 40 पुलिसकर्मियों को इस कोठी के आसपास तैनात किया गया है. जिससे कार्रवाई में किसी भी तरह का व्यवधान हो.

स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रजीत पाठक एक बिल्डर हैं. वो कुछ दिन पहले विदेश गए हुए थे. मंगलवार शाम को वो विदेश से लौटे हैं और बुधवार सुबह इनकम टैक्स की टीच ने उनके घर और दफ्तर पर सर्च करना शुरू कर दिया. पूरे घर में दस्तावेजों समेत विभिन्न कमरों की छानबीन चल रही है. जानकारी के मुताबिक चंद्रजीत पाठक मूलरूप से बलिया के रहने हैं. इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित आइआरएस सोसायटी में प्लाट नंबर 30 पर पाठक नाम से बंगला है.
बताया जा रहा है कि रेड की वजह से परिवार के सदस्य खाना नहीं बना सके. किसी को भी अंदर और बाहर जाने की इजाज्त नहीं है. इसलिए आनलाइन खाना आर्डर किया गया. करीब 10 लोगों का खाना मंगवाया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रजीत पाठक के घर में करीब 6 सदस्य हैं. चंद्रजीत पाठक की कोठी के बराबर में ही दिव्यांश बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दफ्तर दो प्लॉट में बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि चंद्रजीत पाठक की इसी कंपनी में हिस्सेदारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story