भारत

बड़े अस्पताल पर इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 July 2022 11:54 AM IST
बड़े अस्पताल पर इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. आयकर विभाग ने नोएडा में मेट्रो हॉस्पिटल पर छापे मारे हैं. इसके साथ ही फरीदाबाद में भी चार बड़े अस्पतालों में आईटी ने रेड डाली है.

बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 11-12 में स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पर आयकर के ये छापे मारे गए हैं. आयकर विभाग के एक दर्जन अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं और कागजों की जांच पड़ताल की जा रही है. नोएडा पुलिस भी मौके पर मौजूद है.
फरीदाबाद के चार बड़े अस्पतालों में भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. यहां QRG, सर्वोदय, SSB और एकॉर्ड अस्पताल में छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि अस्पताल से जुडे़ लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है. यह रेड सुबह 7.30 बजे से जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story