
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आयकर विभाग मंगलवार को सर्वेक्षण करने के लिए दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) के कार्यालय पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि टीम दस्तावेजों की जांच के लिए वहां पहुंची और कुछ कर्मचारियों को घर जाने के लिए भी कहा गया। सूत्रों के मुताबिक कार्यालय में कर्मचारियों के फोन भी जब्त किए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी विवाद में आया है।
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के प्रसारण के लिए बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली हिंदू सेना द्वारा दायर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत सेंसरशिप नहीं लगा सकती।
पीठ में शामिल न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश ने याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद से पूछा, पूरी तरह से गलत, यह कैसे तर्क दिया जा सकता है? आप चाहते हैं कि हम पूरी तरह से सेंसरशिप लगा दें।
वकील ने पीठ से याचिकाकर्ता को सुनने का आग्रह किया। पीठ ने कहा, ''यह (याचिका) क्या है?'' वकील ने मामले की सुनवाई पर जोर दिया था।
पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।अघोषित आपातकाल
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023
TagsBBC दफ्तर इनकम टैक्स छापाइनकम टैक्सBBC दफ्तरबीबीसीBBC Office Income Tax raidIncome TaxBBC OfficeBBC
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





