इनकम टैक्स का छापा: अहम दस्तावेज मिले, आया ये बड़ा अपडेट

भागलपुर: गुंडा बैंक मामले में बिहार के भागलपुर, सुल्तानगंज समेत अन्य जगहों पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद राशि जब्त हुई है। आयकर विभाग को भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के घर से शुक्रवार को हवाला कारोबार से जुड़े अहम दस्तावेज मिले। इसमें करोड़ों के लेनदेन की बात सामने आई है। ये सभी रुपये काली कमाई को छिपाने के लिए निवेश की खातिर कई शहरों और लोगों के बीच घुमाए गए हैं। इसमें कई नाम सामने आना तय हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





