भारत

इनकम टैक्स का छापा, 1200 करोड़ के टैक्स चोरी का खुलासा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Dec 2022 2:05 PM IST
इनकम टैक्स का छापा, 1200 करोड़ के टैक्स चोरी का खुलासा, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मीट कारोबारी हाजी शकील कुरैशी के ठिकानों पर की इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की.
बरेली: बरेली के मीट कारोबारी हाजी शकील कुरैशी के लखनऊ, बरेली और उन्नाव में ठिकानों पर की इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की. इनकम टैक्स की छापेमारी में 1200 करोड़ के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. इनकम टैक्स विभाग के द्वारा 3 दिनों तक की गई जांच में 1000 करोड़ के लगभग कैश ट्रांजैक्शन के भी विभाग को सुबूत मिले हैं.
बीते गुरुवार से आयकर विभाग की टीमें बरेली के अल सुमामा एग्रो फूड्स, रहबर फूड इंडस्ट्री, मारिया फ्रोजन एग्रो फूड और उन्नाव, लखनऊ में रुस्तम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अब तक की जांच में मीट कारोबारी के विभिन्न फर्मों से लगभग 1200 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ में आई है. इतना ही नहीं कई बोगस कंपनियों और उनके बेनामी खातों से काली कमाई का भी खुलासा हुआ है.
कुरैशी और उसके साझेदारों ने इनफोकस कंपनियों से लगभग 1000 करोड़ का लेनदेन के सबूत मिले हैं. छापेमारी के दौरान शकील कुरैशी और उनके साझेदारों के ठिकानों से करोड़ों की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं. सूत्रों की मानें तो तमाम संपत्तियां लखनऊ के पॉश इलाकों में भी खरीदी गई और एक बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में निवेश किया गया. काले धन को खतौनी के लिए रियल स्टेट प्लाईवुड और मेंथा के कारोबार का इस्तेमाल किया जाता था. संभल के एक मेंथा ऑयल व्यापारी के जरिए मीट कारोबार से होने वाली अवैध कमाई को निवेश किया जा रहा था.
शकील कुरैशी और उसके साझेदारों ने कई बोगस कंपनियों में अपने काले धन को निवेश कर सफेद करने की कोशिश की है, उसमें कई सफेदपोश नेता और अफसर भी साझेदार होने की जानकारी सामने आ रही है. फिलहाल इनकम टैक्स विभाग ने अब तक की पूछताछ के बाद इन सभी लोगों को नोटिस देने की तैयारी की है, जिनका संबंध शकील कुरैशी की फर्म से था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story