शिर्डी मंदिर के ट्रस्टी के घर पर इनकम टैक्स की रेड, सीआरपीएफ भी मौजूद

मुंबई: शिवसेना(Shivsena) उपनेता और बीएमसी में स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव(Yashwant Jadhav) के घर पर इनकम टैक्स विभाग(Income Tax Department) ने कुछ दिनों पहले छापेमारी की थी। इस कड़ी में अब एक नाम और भी जुड़ गया है। आयकर विभाग ने फिलहाल शिवसेना नेता और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे(Aditya Thackeray) के करीबी राहुल कनाल घर पर छापेमारी की है। कनाल(Rahl Kanal) युवा सेना के पदाधिकारी हैं और शिर्डी मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। फिलहाल छापेमारी वाली जगह पर सीआरपीएफ के जवानों का भारी बंदोबस्त तैनात है। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे शिवसेना सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) भी भी एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बीजेपी(BJP) और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधेंगे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले ही इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से महाराष्ट्र(Maharashtra) की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





