भारत

पूर्व IPS अफसर के घर आयकर का छापा, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद

jantaserishta.com
1 Feb 2022 3:20 PM IST
पूर्व IPS अफसर के घर आयकर का छापा, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद
x
देखें तस्वीरें।

नोएडा: आम आदमी का बजट भले ही बिगड़ा हुआ हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनका बजट सदाबहार है. इन दिनों ऐसे लोग आयकर विभाग के निशाने पर है. नोएडा में यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर आरएन सिंह के घर पिछले 3 दिन से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.

दरअसल आरएन सिंह का बेटा अपने घर की बेसमेंट में एक प्राइवेट लॉकर फर्म चलाता है. ये लॉकर किराये पर दिए जाते हैं. आयकर विभाग ने यहां तलाशी अभियान में करोड़ों रुपये बरामद किए हैं. हालांकि ये साफ नहीं है कि पैसा किसका है? अभी तलाशी अभियान जारी है. इस वॉल्ट में 650 लॉकर बताये जा रहे हैं.
आरएन सिंह यूपी में डीजी अभियोजन रह चुके हैं. उनका कहना है कि ये फर्म उनका बेटा चलाता है, वो कमीशन बेस पर लॉकर किराये पर देता है, उनके भी 2 लॉकर इसमें हैं लेकिन उनसे कुछ नहीं निकला.
छापेमारी के दौरान पूर्व आईपीएस आरएन सिंह का कहना था, 'मैं फिलहाल अपने गांव में था, मुझे सूचना मिली कि घर पर इनकम टैक्स की टीम जांच करने आई है तो मैं तुरंत यहां आ गया, मैं एक आईपीएस अफसर रहा हूं, मेरा बेटा यहां रहता है और हम भी यहां आकर रुकते हैं, मेरा बेटा प्राइवेट लॉकर रखने का काम करता है जो कि बेसमेंट में है.
पूर्व आईपीएस आरएन सिंह का कहना था, 'मेरा बेटा लॉकर किराये पर देता है, जैसे बैंक देते हैं, वह बैंक से ज्यादा सुविधा देता है, इसमें हमारे दो लॉकर निजी है, अंदर जांच चल रही है, लगभग सभी लॉकर चेक कर लिए गए हैं, जो भी मिला है उसका सारा ब्यौरा हमारे पास है, घर के कुछ जेवरात टीम को मिले है, हमारे पास पूरे दस्तावेज हैं.'



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story