भारत

पूर्व IPS अधिकारी के घर आयकर का छापा, बेसमेंट के अंदर मिले 600 प्राइवेट लॉकर, करोड़ों रुपये बरामद

jantaserishta.com
1 Feb 2022 9:48 PM IST
पूर्व IPS अधिकारी के घर आयकर का छापा, बेसमेंट के अंदर मिले 600 प्राइवेट लॉकर, करोड़ों रुपये बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर पड़े आयकर विभाग के छापे में निजी बेनामी लॉकरों में से अब तक तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं। घर के बेसमेंट में बनाए गए इन प्राइवेट लॉकरों में से एक लॉकर में करीब दो करोड़ रुपये और बाकी दो लॉकरों में अलग-अलग 30 से 35 लाख रुपये आयकर विभाग की टीम ने बरामद किए गए हैं। यह तीनों लॉकर सोमवार देर रात को तोड़े गए, दो और संदिग्ध लॉकर जल्द ही तोड़े जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर-50 के इस घर में राम नारायण सिंह का बेटा सुयश और उसका परिवार रहता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी मिर्जापुर में रहते हैं। आयकर विभाग की टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी आर.एन. सिंह के घर के अंदर काफी मात्रा में नकदी रखे होने की सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी की थी। आयकर की टीम जब घर के अंदर पहुंची तो बेसमेंट के अंदर लगभग 600 प्राइवेट लॉकर मिले। यह लॉकर अन्य लोगों के बताए जा रहे हैं, जिन्हें किराए पर दिया जाता था।
आयकर विभाग की टीमों ने उन लोगों से संपर्क किया, लेकिन वे सामने आने में आनाकानी कर रहे हैं। आयकर विभाग की जांच अब बेनामी लॉकर की ओर बढ़ रही है। पकड़ी गई रकम सरकारी खाते में जमा होगी।
बताया गया है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है। यह उनका पुश्तैनी काम है। इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी। इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार जांच में सहयोग कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story