भारत

ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और 5 करोड़ की नगदी बरामद

jantaserishta.com
1 Dec 2024 2:11 PM IST
ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और 5 करोड़ की नगदी बरामद
x
बड़ा एक्शन.
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां छापेमारी की। तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है।
आयकर विभाग की टीम ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट के कई कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई की। उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में कुल 19 स्थानों पर और प्रदेश में 23 ठिकानों पर छापेमारी की गई। आयकर व‍िभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में की गई है। टीकम सिंह राव और उनके स्टाफ के घरों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां भारी मात्रा में संपत्ति और संदिग्ध धनराशि की जानकारी मिली। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच के पहले चरण का हिस्सा है और आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यहां अवैध माल परिवहन की शिकायत मिलने पर 28 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में 28 नवंबर की सुबह से शुरू हुई।
इस कार्रवाई में विभाग ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है और उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। विभाग अब सोने की खरीदारी के वैध दस्तावेजों और इनके खरीदने के लिए घोषित आय की भी जांच करेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने उदयपुर की गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक कंपनी के खिलाफ एक साथ पांच अलग-अलग शहरों में छापे मारे थे। विभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर र ताले लगे मिले थे। उन स्थानों पर सील चस्पा की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story