भारत
प्रॉपर्टी कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, 12 लोगों की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड
Shantanu Roy
30 Sept 2023 6:01 PM IST

x
हिसार। आयकर विभाग की दिल्ली से आई एक टीम ने गुरुवार को यहां सेक्टर-14 स्थित प्रॉपटर्ी कारोबारी राजकुमार एलावादी के आवास पर छापा मारा और समाचार लिखे जाने पर वह रिकाडर् खंगालने के साथ ही घर की तलाशी में जुटी हुई थी। आयकर विभाग की कॉमर्शियल नम्बरों की दो गाड़यिों में यह टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी लेकिन राजकुमार के घर पर नहीं होने पर उसने उनके घर में ही डेरा डाल दिया। गुरुवार सुबह राजकुमार के घर पहुंचने के बाद टीम ने सर्वे शुरू किया। टीम उनके बैंक खातों को खंगालाने के साथ घर की तलाशी ले रही है। किसी को भी घर से बाहर आने जाने नहीं दिया जा रहा है। राजकुमार का मोबाइल फोन बंद करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार की पहले यहां अनाज मंडी में दुकान थी। बाद में उन्होंने एक फैक्टरी लगाई। फैक्टरी बंद कर उन्होंने प्रॉपटर्ी कारोबार की शुरुआत की। उनका दिल्ली, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रॉपटर्ी का कारोबार है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





