
x
रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां के घर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार को भी जारी है। इस दौरान उनके घर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभाग ने शुक्रवार को आजम खां के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत उनके आवास पर छापेमारी की कार्यवाही जारी रखी। आजम खां का घर और जौहर यूनिवर्सिटी पर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी जबरदस्त रखी गई है। अंदर आयकर अधिकारी सर्च अभियान चलाए हुए हैं।
वहीं, हमसफर रिसॉर्ट से लेकर एसबीआई तक टीम कार्रवाई कर रही है। कर चोरी के आरोपों में घिरे आजम खां पर आयकर का शिकंजा कस गया है। सूत्रों की मानें तो आजम खां के यहां जो टीम पहुंची है उसमें करीब 4 दर्जन लोग शामिल हैं। इस ऑपरेशन की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए आयकर की टीम अपने साथ एसएसबी के जवानों को साथ लेकर आई है।
टीमें जब अपने-अपने स्थान पर पहुंच गईं तो स्थानीय पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को भी आयकर अधिकारी आजम खां के घर में तलाशी लेते रहे। घर के बाहर फोर्स के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी में एकाउंटेंट के घर पहुंचकर भी दस्तावेज खंगाले। जौहर यूनिवर्सिटी के साथ ही आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर भी दिनभर टीमें जांच पड़ताल करती रहीं।
गौरतलब हो कि एमपी-एमएलए अदालत ने पिछले वर्ष सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को विवादित भाषण देने के एक अन्य मामले में दोषी ठहराया था। यह मामला वर्ष 2019 में मिलक कोतवाली क्षेत्र के खटानगरिया गांव में एक सार्वजनिक बैठक में दिये गये खां के सम्बोधन से सम्बन्धित था। इस मामले में उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी। रामपुर से 10 बार विधायक रह चुके आजम खां को सजा सुनाये जाने के बाद यूपी विधानसभा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
Tagsसपा नेता आजम खानआजम खानइनकम टैक्स टीमइनकम टैक्सSP leader Azam KhanAzam KhanIncome Tax TeamIncome Tax
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





