भारत

रांची ब्रेकिंग: आयकर विभाग का छापा

jantaserishta.com
9 Jun 2022 10:31 AM IST
रांची ब्रेकिंग: आयकर विभाग का छापा
x

न्यूज़ क्रेडिट: जागरण

रांची: आयकर विभाग झारखंड की टीम ने रांची शहर के प्रतिष्टित व्यवसायी पुनित पोद्दार, उनके भाई व उनसे जुड़े रांची-कोलकाता के 15 ठिकानों पर आज यानी गुरुवार की सुबह करीब सात बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी है। ये ठिकाने, पुनित पोद्दार, उनके भाई, व्यवसायिक सहयोगी व चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधित हैं। व्यवसायी पुनित पोद्दार पर कर चोरी का आरोप है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग ने यह छापेमारी शुरू की है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी रांची में इनके कपड़ा के प्रतिष्ठान बाबूलाल प्रेम कुमार, मारुति कार से संबंधित प्रेमसंस मोटर्स के सभी शोरूम व सर्विस सेंटर, जीईएल चर्च कांप्लेक्स स्थित प्रतिष्ठान के अलावा कोलकाता में कंपनी से जुड़े कई ठिकाने शामिल हैं।पुनित पोद्दार व उनके भाई की कपड़ा व आटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा निवेश है। सभी जगह आयकर विभाग की टीम पहुंच गई है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story