भारत

इनकम टैक्स का एक्शन, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर शिकंजा कसा

jantaserishta.com
3 Aug 2022 10:50 AM IST
इनकम टैक्स का एक्शन, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर शिकंजा कसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है. उत्तर प्रदेश की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी घनाराम कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है. झांसी, लखनऊ समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

घनाराम कंस्ट्रक्शन, समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह की है. झांसी में घनाराम कंस्ट्रक्शन का कॉर्पोरेट दफ्तर है. झांसी के सिविल लाइन स्थित दफ्तर और आवास पर इनकम टैक्स की टीम रेड कर रही है. इससे पहले सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव विजिलेंस की जांच के बाद अब श्याम सुंदर पर शिकंजा कसा गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story