भारत

इनकम टैक्स का एक्शन, कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर हड़कंप

jantaserishta.com
16 Aug 2022 4:43 PM IST
इनकम टैक्स का एक्शन, कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बताया जा रहा है कि टीम के द्वारा यहां नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई है।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के जाने-माने कोयला व्यपारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के खजांची रोड स्थित आवास पर मंगलवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि टीम के द्वारा यहां नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई है।

पांच वाहनों में सवार आधा दर्जन अधिकारी रांची से छापामारी के लिए हजारीबाग पहुंचे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच कार्य चलने की बात कही है।
बता दें कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का हजारीबाग समेत कई जिलों में कारोबार है। वह मेन रोड में इंद्रलोक नाम से शॉपिंग मॉल भी चलाते हैं। साथ ही उनके जमीन से जुड़े कारोबार में भी हैं। फिलहाल वह एक विधायक के काफी नजदीक भी बताए जाते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story