भारत

बढ़ेगी भारतीय रेल की आय, लिया ये फैसला, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
11 Sept 2022 4:37 PM IST
बढ़ेगी भारतीय रेल की आय, लिया ये फैसला, जानें डिटेल्स
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
चंदौली: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. करोड़ों लोग रोजाना भारतीय ट्रेन का सफर करते हैं. यात्री किराया और माल भाड़ा भारतीय रेलवे की आमदनी का एक प्रमुख स्रोत है. इसके साथ साथ विज्ञापनों के माध्यम से भी भारतीय रेल कमाई करती है.
रेलवे अपनी आय को बढ़ाने के लिए तमाम तरह की कवायद करती रहती है. इसी कड़ी में अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे एक नई पहल करने जा रही है. देश के प्रमुख स्टेशनों पर भारतीय रेलवे द्वारा वीडियो वॉल तैयार किया जाएगा. इस पर विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन दिखाए जाएंगे. इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन से होने जा रही है.
दरअसल भारतीय रेलवे स्टेशन परिसर,वेटिंग हॉल और प्लेटफॉर्म पर बैनर पोस्टर होर्डिंग, टीवी और एलईडी के माध्यम से विज्ञापन आदि प्रसारित करता रहा है. लेकिन अब इसे और आधुनिक करने की दिशा में रेलवे पहल कर्मी कर रही है और स्टेशनों पर वीडियो वॉल लगाने का फैसला किया है.इसके लिए बाकायदा टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं. फिलहाल, स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है.भारतीय रेलवे की इस पहल से न सिर्फ स्टेशनो की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि यात्रियों का मनोरंजन भी होगा. इसके अलावा विज्ञापन दिखाए जाएंगे जिससे रेलवे की आय भी बढ़ेगी.
रेलवे की द्वारा की जा रही इस कवायद में स्टेशन परिसर के साथ-साथ वेटिंग हॉल, यात्री हाल, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में वीडियो वाल का निर्माण किया जाएगा. लखनऊ और गोरखपुर में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है और टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं. हालांकि लखनऊ और गोरखपुर जंक्शन के किन-किन स्थानों पर यह वीडियो वॉल लगाई जाएगी अभी तक यह तय नहीं हो पाया है.रेल अधिकारियों के मुताबिक सभी इन स्टेशनों पर स्थानों का चयन किया जाना है.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे नई नीतियों एवं नई योजनाओं के माध्यम से गैर किराया राजस्व बढ़ाने के लिए तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है.लखनऊ मंडल द्वारा इस क्षेत्र में विशेष पहल किया जा रहा है.उन्होंने आहे बताया कि गोरखपुर एवं लखनऊ स्टेशनों पर सर्कुलेटिंग एरिया एवं कैब-वे में वीडियो वाल लगाए जाने के लिए स्थल का चयन किया जाना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story