भारत
श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, पहले पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़े किए, फिर...फैली सनसनी
jantaserishta.com
18 Dec 2022 9:24 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
आरोपी समुदाय विशेष का है.
साहिबगंज: झारखंड में श्रद्धा हत्याकांड जैसा कांड देखने को मिला है. दरअसल, साहिबगंज जिले में पति ने पहले पत्नी की हत्या की. फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए. फिर उन्हें जानकारी के मुताबिक, मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति की थी. जबकि, आरोपी समुदाय विशेष का है. मृतका ने प्रेम विवाह किया था और बीते कुछ दिनों से साथ में रह रहे थे.
एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने इस मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतका का नाम रुबिका पहाड़िन था. वह दिलदार नामक शख्स की दूसरी पत्नी थी. दोनों एक दूसरे को पिछले 2 सालों से जानते थे. एसपी ने बताया कि रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता चल रही थी. उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसके शव के कई टुकड़े बरामद किए गए. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





