भारत

कंझावला पार्ट 2: 2 मौत का LIVE वीडियो, कार ने घसीटा था

jantaserishta.com
28 Jan 2023 11:46 AM IST
कंझावला पार्ट 2: 2 मौत का LIVE वीडियो, कार ने घसीटा था
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम.
नई दिल्ली: दिल्ली के केशवपुरमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हिट एंड रन केस में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई है. दरअसल, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी. जिससे स्कूटी सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं. एक युवक की मौत अस्पताल में शुक्रवार को ही हो गई थी. वहीं दूसरे युवक ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार 5 युवकों को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कार की टक्कर के बाद स्कूटी पर बैठा एक युवक हवा में उछलकर कार की छत पर गिरा. वहीं, दूसरा युवक टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया, जबकि स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई. स्कूटी पर सवार एक युवक को कार ने टक्कर मारी और कुछ मीटर तक घसीटा, स्कूटी चालक की पहले ही मौत हो गई थी.
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में पाया गया है कि सभी कार सवारों ने शराब पी रखी थी. ये सभी छात्र हैं और शादी समारोह से लौटने के बाद इलाके में घूम रहे थे. उधर, स्कूटी सवार युवकों की पहचान कैलाश भटनागर और सुमित खारी के रूप में हुई है. दोनों जींस की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में काम करते थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कैलाश भटनागर के रूप में हुई है, जबकि सुमित खारी का इलाज जारी है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304, के अलावा 304A/338/279/34 के तहत केस दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story